{"_id":"68361c6072c80dc16407568a","slug":"a-memorial-will-be-built-in-memory-of-the-tourists-killed-in-baisaran-srinagar-news-c-264-1-sr11001-100869-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बायसरन में मारे गए पर्यटकों की याद में बनेगा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बायसरन में मारे गए पर्यटकों की याद में बनेगा स्मारक
विज्ञापन
पहलगाम। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम के बाइसरन में आतंकी हमले में मरने वाले लोगों की याद में स्मारक बनाया जाएगा। हम पहले दिन से ही इस पर चर्चा कर रहे हैं। यह स्मारक याद दिलाएगा कि बाइसरन में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे कि स्मारक गरिमापूर्ण और सम्मानजनक हो। सीएम साइकिल पर सवार होकर प्रमुख टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों के साथ बातचीत के लिए पहलगाम के एक होटल पहुंचे थे। बाद में उन्होंने उन्होंने नुनवान बेस सी का भी दौरा किया।
आज गुलमर्ग जाएंगे उमर
मुख्यमंत्री बुधवार को गुलमर्ग में सभी मंत्रियों और प्रशासनिक सचिवों की बैठक लेंगे। इसका उद्देश्य आधिकारिक बयान के अनुसार लोगों में डर को कम करना, सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना और अंततः कश्मीर में पर्यटन के पुनरुद्धार और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त करना है।