फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   a man left her daughter in jammu

बेटी को छोड़ पिता हो गया गायब

Mon, 28 Dec 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 28 Dec 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
a man left her daughter in jammu

दो दिन पहले अपनी जवान बेटी को जम्मू की अंजान सड़कों पर छोड़ने वाले पिता का कोई अता-पता नहीं चला है। चाइल्ड लाइन के संचालकों ने पिता की तलाश करने के बाद उसे छन्नी स्थित चिल्ड्रन होम भेज दिया है।

विज्ञापन


साथ ही देशभर में फैले चाइल्ड लाइन के जरिये गुड्डी के परिवार वालों को तलाश किया जा रहा है। 20 वर्षीय गुड्डी खुद को आजमगढ़ जिले के इटायली गांव की रहने वाली बता रही है।
विज्ञापन


गुड्डी ने बताया कि उसका पिता भीम भाई गुजरात में मजदूरी करता है। वह अपने पिता के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आई थी।

दर्शन के बाद जब वह जम्मू पहुंचे तो दोपहर के समय उसके पिता ने उसे पुलिस नाके के पास बैठाया और सड़क का पता कर लौटने की बात कही, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे कंबल दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मंदिर में दर्शन के लिए जाना था। उसके बाद किसी ने उसे बावे माता मंदिर की ओर जाने वाली मेटाडोर में बैठा दिया।

चाइल्ड लाइन वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह उसे खोजते हुए बाहु फोर्ट थाना पहुंचे। जहां उन्हें बताया गया कि एक युवती बावे मंदिर की पुलिस चौकी में है।

रात भर गुड्डी को महिला पुलिस कर्मी कुसुमलता के पास रखा गया। अगले दिन चाइल्ड लाइन ने वहां से युवती को लिया और उससे पूछताछ की। साथ ही संभावित स्थानों की पुलिस को संदेश भेजा।


चाइल्ड लाइन के सीनियर टीम मेंबर एससी बाली और पिंकी जैन ने बताया कि तमाम कोशिशों के बाद लड़की को रविवार की शाम चाइल्ड लाइन भेजा गया है। लड़की के परिवार वाले संस्था के नंबर 0191-2561441 और 9906001773 में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed