अमर उजाला ऑफिस में आया विस्फोट की धमकी भरा खत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर शहर में जबर्दस्त विस्फोट करने संबंधी एसएसपी जम्मू और अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे धमकी भरे पत्र की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पोस्ट आफिस तथा स्कूलों में छानबीन की है।
एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मसूद नाम के शख्स को ढूंढने की कोशिश करेगी। पत्र लिखने वाले ने यह क्यों लिखा, इसकी जांच की जाएगी।
एसएसपी जम्मू और अमर उजाला कार्यालय में छह अगस्त को पहुंचे एक ही तरह के धमकी भरे पत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर शहर में जबरदस्त बिस्फोट करने की धमकी दी गई थी। पत्र लिखने वाले ने खुद का नाम मसूद बताते हुए शहर के 50 हजार लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर निशाना बनाने की बात कही थी।
इन इलाकों को बनाया जा सकता है निशाना
इसमें शहर के दो स्कूलों को विशेष रूप से टारगेट करने की धमकी दी गई थी। पत्र की शुरूआत आईएसआईएस 15 अगस्त के नाम से शुरू किया गया है। इसके बाद इसमें एक नक्शा बनाया गया है। जिसमें शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गोल मार्केट, केसी, बिक्रम चौक, जम्मू यूनिवर्सिटी, रघुनाथ मंदिर, नागरिक सचिवालय, रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल, डीपीएस स्कूल के नाम का जिक्र है।
एक सर्कल में बूम 15 और दो स्कूलों का नाम भी लिखा हुआ है। पाकिस्तान जिंदाबाद, बुरहान जिंदाबाद के बाद मसूद जिंदाबाद का नारा लिखा हुआ है। इस पत्र की एक कापी सीएम कार्यालय में भेजने की बात भी लिखी हुई है। अंत में लिखा है कि आई एम नाट इंडियन, नार मुस्लिम, आई एम मसूद, बी अलर्ट। गो बैक इंडिया, फ्राम कश्मीर लिखा हुआ है।