फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A grand chariot procession will be taken out in the city on Ram Navami

Jammu News: रामनवमी पर शहर में निकलेगी भव्य रथयात्रा

विज्ञापन
A grand chariot procession will be taken out in the city on Ram Navami
रथ यात्रा आयोजन को लेकर जानकारी देते जम्मूकश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. पुरुषोत्तम सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रभु श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर (पांच अप्रैल) शहर में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह प्रमुख मार्गों, बाजारों से होकर पुन: श्री रघुनाथ मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी। यह जानकारी जम्मू कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ. पुरुषोत्तम सिंह पठानिया ने केंद्रीय कार्यालय में तैयारियों को लेकर बैठक में कही।

आयोजन को लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि प्रभु श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी को इस बार भी भव्य तरीके से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पांच अप्रैल को रामनवमी की पूर्व संध्या पर ट्रस्ट,सनातन धर्म सभा व धार्मिक युवक मंडल के सहयोग से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके पहले शाम चार बजे श्री रघुनाथ मंदिर परिसर मेंं मूर्ति पूजन समारोह व इसके बाद रथ पूजन का कार्यक्रम होगा। यहां से रथयात्रा शुरू होगी और शहर में रेजीडेंसी रोड, राजिंदर बाजार, कनक मंडी, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, मोती बाजार, गीता भवन, रणवीरेश्वर मंदिर से होते हुए सिटी चौक, रघुनाथ बाजार होते हुए अंत में रघुनाथ जी मंदिर में समाप्त होगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सचिव पूर्व आईपीएस अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि रथयात्रा में में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस अवसर पर धार्मिक युवक मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष निश्चल आनंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed