फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   a flock of migratory birds come to kashmir

पहली बार घाटी में लगा विदेशी पक्षियों का जमघट

Thu, 14 Aug 2014 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Thu, 14 Aug 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
a flock of migratory birds come to kashmir

क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों ने डेरा डाला है। इनकी कई प्रजातियां हैं। काले रंग की चिड़ियां की संख्या अधिक है। पक्षियों के कोलाहल से क्षेत्र गूंज रहा है।

विज्ञापन


चिनाब दरिया के किनारे स्थित अखनूर क्षेत्र जो 35 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, आजकल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पहली बार यहां प्रवासी पक्षियों की इतनी बड़ी संख्या देखकर ग्रामीण भी हैरत में हैं। यहां काले रंग की चिड़ियां के अलावा बुलबुल, मैना, कोयल के अलावा अन्य पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


पाक‌िस्तान से भी पहुंचे पर‌िंदे

a flock of migratory birds come to kashmir

पक्षियों के बारे में जानकारी रखने वाले बताते हैं कि अधिकतर प्रजातियां विदेशी हैं। इनमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के पक्षी भी हैं।


सामाजिक कार्यकर्ता और पक्षियों के प्रति जानकारी रखने वाले ज्ञान चंद के अनुसार कंडी और आसपास का वातावरण प्रवासी पक्षियों को भा रहा है।

इसकी वजह से ही यहां बड़ी संख्या में बाहर के पक्षी पहुंचे हैं। यहां पानी भी उपलब्ध है। इसके चलते पक्षियों का कोलाहल सुनने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed