फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A fire broke out in the famous temple of Jawala Mukhi Mandir at Khrew in Kashmir

कश्मीर: प्राचीन ज्वाला जी मंदिर जलकर हुआ खाक

Sun, 14 Dec 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 14 Dec 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the famous temple of Jawala Mukhi Mandir at Khrew in Kashmir

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर इलाके में स्थित प्राचीन ज्वाला जी मंदिर में शनिवार को लगी आग से मंदिर पूरी तरह से जल गया। राज्य के गृहमंत्री सज्जाद अहमद किचलू ने घटनास्थल का दौरा किया। एपीएमसीसी ने सरकार से इसे दोबारा से स्थापित करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर पांपोर इलाके में स्थित प्राचीन ज्वाला जी मंदिर में शनिवार सुबह आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


वहां मौजूद सुरक्षा बल के जवानों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वह आग पर काबू पाते, आग ने पूरे मंदिर को जला दिया।
 
मंदिर में लगी आग का जायजा लेने राज्य के गृह मंत्री सज्जाद अहमद किचलू भी पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों को पूर्ण सहायता करने का आश्वासन दिलाया। शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल पार्टी माइग्रेंट्स कोआर्डिनेशन कमेटी (एपीएमसीसी) के अध्यक्ष विनोद पंडिता के अनुसार कश्मीर स्थित यह ज्वाला जी मंदिर करीब 1200 साल पुराना है। यह मंदिर हिमाचल में स्थित ज्वाला जी माता का ही रूप है।


इस प्राचीन मंदिर को शक्ति पीठ की मान्यता प्राप्त है। एपीएमसीसी ने इस घटना की निंदा करते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि सरकार इस मंदिर की स्थापना में सहयोग करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed