फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A family saga of pride: From India uniforms to service in the US military

Jammu News: भारत की वर्दी से अमेरिका की सैन्य सेवा तक पहुंची परिवार की गौरवगाथा

Fri, 23 Oct 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 23 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A family saga of pride: From India uniforms to service in the US military
आरएस पुर के सीमांत गांव पीड़ी सरोचकला निवासी राज सिंह के बेटे ने पेश की मिसाल
विज्ञापन

सुभाष चंद्र
आरएस पुरा। देश की 19 पंजाब रेजिमेंट का हिस्सा बनकर की देश सेवा, अब अमेरिका में बेटे ने सैन्य सेवा की राह चुनी। राज सिंह के परिवार ने क्षेत्र व देश का नाम रौशन किया। देश सेवा का जज्बा जब परिवार की रगों में बस जाए तो सीमाएं भी उस जुनून को रोक नहीं सकतीं। ऐसी ही प्रेरणादायक मिसाल पेश की है आरएस पुर के सीमांत गांव पीड़ी सरोचकला निवासी राज सिंह के बेटे जसनदीप सिंह की।
राज सिंह 19 पंजाब रेजिमेंट में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने के बाद उन्होंने जीवन में कड़ी मेहनत की और अमेरिका में अपना नया मुकाम बनाया। राज सिंह ने भारत की धरती पर रहकर जिस सेवा और अनुशासन की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाया, वही संस्कार अब अगली पीढ़ी तक पहुंच रहे हैं। उनके बेटे जसनदीप सिंह ने भी अमेरिका की सैन्य सेवा में भर्ती होकर देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। यह केवल एक परिवार की उपलब्धि नहीं बल्कि उस सेवा भावना की मिसाल है जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

एक पिता के रूप में उन्होंने स्वयं वर्दी पहनकर देश सेवा की और अब उनका बेटा भी सैन्य वर्दी धारण कर सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारतीय सेना की सेवा से लेकर अमेरिका में बेटे की सैन्य सेवा तक का यह सफर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और देश के प्रति कर्तव्य भावना की अनूठी कहानी है। राज सिंह ने अपनी मेहनत और संघर्ष से अमेरिका में स्वयं को स्थापित किया और अब उनके बेटे जसनदीप सिंह ने सैन्य सेवा में कदम रखना परिवार के लिए गर्व का विषय है। भारत देश की धरती पर शुरू हुई सेवा की यह भावना अब अमेरिका की धरती पर भी आगे बढ़ रही है। वर्दी बदली है, देश बदला है, लेकिन सेवा और समर्पण का जज्बा वही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed