{"_id":"68867d3d7636602f560e1fe9","slug":"a-devotee-standing-at-the-bhawan-gate-in-katra-dies-of-a-heart-attack-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishno Devi Yatra: कटड़ा में भवन गेट पर खड़े श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत, दर्द हुआ और चली गई बुजुर्ग की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishno Devi Yatra: कटड़ा में भवन गेट पर खड़े श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत, दर्द हुआ और चली गई बुजुर्ग की जान
Mon, 28 Jul 2025 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:56 AM IST
सार
श्रद्धालु की पहचान उपेंद्र पोद्दार (70) निवासी मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कटड़ा: मां वैष्णो धाम
- फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बीते शनिवार देर शाम भवन पर पहुंचे एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। श्रद्धालु की पहचान उपेंद्र पोद्दार (70) निवासी मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उपेंद्र पोद्दार परिवार के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पहुंचे थे। भवन पर गेट नंबर तीन के पास कतार में खड़े थे कि अचानक सीने में दर्द होने के चलते वह अचेत हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस के साथ ही श्राइन बोर्ड के कर्मियों ने उन्हें भवन परिसर में स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हृदय गति रुक जाने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को कटड़ा सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन