{"_id":"681d30f5746654fc660f9f24","slug":"a-complete-blackout-has-been-enforced-in-jammu-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blackout : जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू, चौकसी के बीच गूंज रहे हैं सायरन; चप्पे-चप्पे की निगेहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blackout : जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू, चौकसी के बीच गूंज रहे हैं सायरन; चप्पे-चप्पे की निगेहबानी
Fri, 09 May 2025 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 04:02 AM IST
सार
कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों में रात के समय ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। बिजली बंद कर दी गई है ताकि संभावित हवाई हमलों से बचाव किया जा सके। ट्रैफिक लगभग ठप है और पुलिस व सेना की गश्त लगातार जारी है।
विज्ञापन
demo
विस्तार
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों में रात के समय ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। बिजली बंद कर दी गई है ताकि संभावित हवाई हमलों से बचाव किया जा सके। ट्रैफिक लगभग ठप है और पुलिस व सेना की गश्त लगातार जारी है।
विज्ञापन
#WATCH | Jammu and Kashmir: A complete blackout has been enforced in Jammu.
विज्ञापन
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/tGjlSunsl9— ANI (@ANI) May 8, 2025
विज्ञापन
उड़ी में आम नागरिकों पर हमला, एक महिला की मौत
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में वीरवार को पाकिस्तानी सेना ने नागरिकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रजरवानी से बारामुला की ओर जा रहे एक वाहन पर मोहुरा के पास गोलाबारी की गई।
इस हमले में रजरवानी की निवासी नरगिस बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हफीजा नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जीएमसी बारामुला में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
कुपवाड़ा में भी भारी गोलाबारी
केवल उड़ी ही नहीं, बल्कि कुपवाड़ा जिले में भी पाकिस्तान लगातार नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है। सेना के अनुसार, पाकिस्तानी फायरिंग का प्रभावी ढंग से जवाब दिया जा रहा है। दोनों इलाकों में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है।
जम्मू में स्वार्म ड्रोन हमलों की कोशिश
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने नौशेरा, राजौरी, सुंदरबनी, सतवारी एयरफोर्स स्टेशन, उधमपुर एयरबेस और नगरोटा आर्मी स्टेशन जैसे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए स्वार्म ड्रोन का इस्तेमाल किया। हालांकि, भारत की आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली पहले से सतर्क थी और सभी हमलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया गया। कठुआ में एक क्षतिग्रस्त ड्रोन बरामद भी किया गया है।
लड़ाकू विमानों और ड्रोन को किया ढेर
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के ड्रोन मार गिराए हैं। यह कार्रवाई भारतीय रक्षा तंत्र की तकनीकी क्षमता और त्वरित जवाबी रणनीति का दर्शाती है।
सेना की सख्त चेतावनी
सेना के उच्च पदाधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा। अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो और भी कठोर जवाब दिया जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में सेना, बीएसएफ और अन्य एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के तीन JF-17 लड़ाकू विमान, दो F-16 और 100 से अधिक ड्रोनों व मिसाइलों को मार गिराया है। यह कार्रवाई भारतीय रक्षा तंत्र की तकनीकी क्षमता और त्वरित जवाबी रणनीति का प्रमाण है।
सेना की सख्त चेतावनी
सेना के उच्च पदाधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा। अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो और भी कठोर जवाब दिया जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में सेना, बीएसएफ और अन्य एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।