{"_id":"6844a1c2245840bf81060d4e","slug":"a-car-going-from-jammu-to-thannamandi-fell-into-a-ditch-two-youths-died-jammu-news-c-394-1-sbj1001-100482-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से थन्नामंडी जा रही कार खाई में गिरी, दो युवकों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से थन्नामंडी जा रही कार खाई में गिरी, दो युवकों की माैत
विज्ञापन
- तीसरा गंभीर रूप से घायल, रियासी के भांबला में शुक्रवार देर रात हादसा
- जीएमसी जम्मू में स्वास्थ्य कर्मी था जहीर, घायल शाहबाज भी जीएमसी में कार्यरत
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रियासी के भांबला क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। तीनों जम्मू से कार में राजोरी के थन्नामंडी में अपने घर आ रहे थे। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ, जिसमें कार अनियंत्रित होकर करीब 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मरने वालों की पहचान पारस मिर्जा, (31) और जहीर इकबाल (35) के रूप में हुई है। घायल शाहबाल मिर्जा (35) का इलाज जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए तीनों को खाई से निकाला और सुंदरबनी के स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर तीनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, लेकिन जहीर और पारस की रास्ते में ही माैत हो गई। शाहबाल का इलाज जीएमसी जम्मू में जारी है। बताया जा रहा है कि जहीर जीएमसी जम्मू में ही स्वास्थ्य कर्मचारी था। शाहबाल भी जीएमसी में ही कार्यरत है।