फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   99 percent students appeared in board examinations in jammu and kashmir

हिंसा के खौफ पर भारी पड़ी बच्चों की हिम्मत, कश्मीर बोर्ड परीक्षा में 99% छात्र हुए शामिल

Tue, 15 Nov 2016 09:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 15 Nov 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
99 percent students appeared in board examinations in jammu and kashmir
कश्मीर में बोर्ड परीक्षाएं शुरू - फोटो : Demo Pic.

अलगाववादियों की राष्ट्र विरोधी नीतियों पर कश्मीर में युवा वर्ग ने मंगलवार को भी जमकर प्रहार किया। सोमवार को 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होने के बाद मंगलवार को 10वीं की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं।  99 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। बच्चों और उनके अभिभावकों के अनुसार अपना भविष्य संवारने और उज्ज्वल रखने के लिए परीक्षा काफी जरूरी थी।

विज्ञापन


10वीं कक्षा की परीक्षा में 56623 में से 56219 विद्यार्थी हाजिर रहे। 550 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। अच्छी बात यह थी कि बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। बेटी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंची उसकी वालिदा दीबा के अनुसार परीक्षा होने से उनके बच्चों का एक साल जाया होने से बच गया। परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा बाजिल के अनुसार पेपर उनसे किए वादे के मुताबिक ही था।
विज्ञापन


एक और छात्रा जरका के अनुसार नवंबर में परीक्षा होने से अब उन्हें सर्दियों में ट्यूशन कर अगली कक्षा के लिए भी तैयारी का समय मिलेगा। हालांकि, उसका कहना था कि चार महीनों से स्कूल कालेज-बंद रहने से शिक्षा का काफी नुकसान हुआ। सीईओ श्रीनगर आरिफ मलिक ने बताया कि परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने आप में शक्तिशाली सर्जिकल स्ट्राइक : जावडेकर

99 percent students appeared in board examinations in jammu and kashmir
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर में बोर्ड की परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने पर केंद्रीय मानव एवं संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इसे अपने आप में ही एक शक्तिशाली सर्जिकल स्ट्राइक बताया। कहा कि हमारा देश शिक्षा व उन्नति पर भरोसा करता है।

विद्यार्थियों का यह कदम दिखाता है कि कोई भी ताकत अब देश की सफलता में बाधक नहीं बन सकती। जावडेकर ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों का देश को मजबूती प्रदान करने के लिए अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed