{"_id":"c503706a7110595bce63dd3393e1c0e8","slug":"97-schools-are-running-without-principal-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बिना प्रिंसिपल के चल रहे है 97 स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में बिना प्रिंसिपल के चल रहे है 97 स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 31 Aug 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में फैली अव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार की तरफ से अभी तक कई जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
हालात ऐसे हैं कि राज्य में 97 हायर सेकेंडरी स्कूल ऐसे हैं, जहां अभी तक प्रिसिंपल के पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा कई हायर सेकेंडरी स्कूल ऐसे हैं, जहां इंचार्ज प्रिंसिपल नियुक्त करके काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
ज्यादातर जिलों में जेडईओ के पद भी खाली पड़े हैं। शिक्षा विभाग में अधिकारियों की अगुवाई में ही कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के पास अधिकारियों की भी बहुत ज्यादा कमी है।
विज्ञापन
अधिकारियों की कमी के कारण स्कूलों का काम लगातार प्रभावित हो रहा है और इसका असर विद्यार्थियों की शिक्षा पर भी पड़ रहा है। स्कूल में प्रिंसिपल न होने के कारण कई काम प्रभावित हो रहे हैं।
औपचारिकता पूरी करने के लिए स्कूल के ही किसी लेक्चरर को इंचार्ज बनाकर काम चलाया जा रहा है। इसी कारण स्कूल के विकास के लिए जारी फंड का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
कई शिक्षा जोन में तो जोनल एजूकेशन अफसर के पद खाली पड़े हैं। कई जोन तो ऐसे हैं, जहां शिक्षा जोन तो बना दिए गए हैं, लेकिन इनमें जोनल एजूकेशन अफसर के पद को ही मंजूरी नहीं मिल सकी है।