फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आग का तांडव : 800 कनाल गेहूं की फसल जली

आग का तांडव : 800 कनाल गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
आग का तांडव : 800 कनाल गेहूं की फसल जली
अरनिया। सीमावर्ती पंचायत चंगिया के गांवों के खेतों में मंगलवार को आग ने जमकर तांडव मनाया। खेतों में खड़ी 800 कनाल गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। फसल में आग लगने की यह इस सीजन की सबसे बड़ी घटना है। इस हादसे में चार गांवों के करीब 75 किसानों पर जैसे वज्रपात हो गया। आग कैसे लगी इसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब बारह बजे रख अरनिया के खेतों से आग की लपटने निकलने लगी, जिसने सबसे पहले कदोयाल गांव के खेतों को अपनी चपेट में लिया। आग का तांडव यहीं नहीं रुका और साथ लगते पिंडी के खेतों को भी चपेट लिया। कुछ ही देर में बेकाबू आग कोटली भागवाना के खेतों तक पहुंच कर किसानों पर कहर बरपाना शुरू किया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर अरनिया से पहुंची दमकल विभाग की टीम ने भी आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। हालांकि बिश्नाह से मंगवाई गई गाड़ी पहले पहुंची चुकी थी। इसके बावजूद करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। पंचायत की सरपंच कुसुम लता व पूर्व सरपंच डॉ. रघुबीर सिंह ने इस पूरी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देर शाम को कल्याना गांव में भी आग से खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

घटना से समय बिजली बंद थी तो आग लगी कैसे
जिस समय खेतों में आग लगी, उस समय बिजली बंद थी। जब बिजली के तारों की चिंगारी से आग नहीं लगी तो आखिर आग लगी कैसे, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। किसानों ने इस घटना की जांच की मांग भी की है। इस आग ने सबसे अधिक कहर कदोयाल गांव में बरपाया। कुल 45 घरों के गांवों में मात्र पांच घरों के खेत ही चपेट में आने बच पाए। आग ने करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे की फसल को राख बना डाला।


म म म म
सर--खवर सम्बन्धी दो फोटो भेज दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed