फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   श्रीनगर की तरफ जाने वाले वाहन उधमपुर में रोके गए

श्रीनगर की तरफ जाने वाले वाहन उधमपुर में रोके गए

विज्ञापन
श्रीनगर की तरफ जाने वाले वाहन उधमपुर में रोके गए

विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा होने के चलते मंगलवार को घाटी जाने वाले वाहनों को पुलिस ने दिन भर उधमपुर में रोक कर रखा। रोके जाने के कारण दिन भर यात्रियों व चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम के समय इनको घाटी की तरफ रवाना कर दिया।

गौरतलब है कि करीब चार महीने से राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है और अभी तक पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में कामयाबी नहीं मिल रही है। कभी राजमार्ग बंद होने पर यातायात प्रभावित हो रहा है तो कभी जाम लगने पर यातायात पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को पुलिस ने वाहनों की आवाजाही घाटी से जम्मू की तरफ रखी थी। जम्मू से घाटी की तरफ जाने वाले वाहन जब उधमपुर के जखैनी में पहुंचे तो पुलिस ने किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी। देखते ही देखते जखैनी में रोके गए यात्री वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी समय तक जब आगे जाने की अनुमति नहीं मिली तो यात्री व चालक परेशान होकर वाहनों से बाहर निकल आए। घाटी जाने वाले ट्रकों को पुलिस ने रठियान, टिकरी, झझरकोटली की तरफ रोक कर रखा था। पानी व शौचालय की सुविधा न मिलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम करीब सात बजे पुलिस ने रोके गए वाहनों को आगे जाने की अनुमति दे दी, जिसके बाद चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। बुधवार को एक बार फिर से राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी, क्योंकि बुधवार को राजमार्ग पर सुबह से शाम पांच बजे तक आम वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed