{"_id":"5bbc884e867a5528417456f2","slug":"91539082318-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन की मांग पर टनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन की मांग पर टनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। चिनैनी-नाशरी टनल के कर्मियों ने वेतन की मांग पर सोमवार को रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। एसडीएम कार्यालय पर पहुंचने के बाद कर्मियों ने धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। एसडीएम से आश्वासन मिलने पर कर्मी धरना स्थल से उठे।
टनल वर्कर्स कमेटी के प्रधान महेश सिंह, परवेज, मुश्ताक, बबलू ने कहा कि उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मियों से आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम लिया जा रहा है और वेतन आठ घंटे का दिया जा रहा है। इस दौरान मेडिकल अलाउंस, टनल अलाउंस व समान वेतन तथा सामान कार्य का दर्जा देने पर जोर दिया। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।