{"_id":"5b9d6ccd867a55019a1f84f2","slug":"91537043661-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के अंदर सो रहे चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के अंदर सो रहे चालक की मौत
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके में शनिवार सुबह ट्रक के अंदर सो रहे चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सुबह करीब छह बजे असम से श्रीनगर की तरफ जा रहे ट्रक (जेके03-6460) को ट्रक का क्लीनर बिलाल अहमद चल रहा था और चालक ट्रक के अंदर करीब तीन घंटे से सो रहा था। बिलाल ने ट्रक को चाय पीने के लिए जखैनी इलाके में रोका। इस दौरान चालक अब्दुल हामिद शेख निवासी रनवीर पुरा अनंतनाग को उठाने लगा। लेकिन अब्दुल नहीं उठा और अचेत ही पड़ा रहा। बिलाल ने तुरंत चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत लाया घोषित कर दिया। उधर, जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।