{"_id":"5b830ee942c79246344b2e4e","slug":"91535315689-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बढ़ी भाजपा के लिए चुनौती, नेताओं पर हमलों का सिलसिला बढ़ने से पार्टी चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बढ़ी भाजपा के लिए चुनौती, नेताओं पर हमलों का सिलसिला बढ़ने से पार्टी चिंतित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आगामी निकाय और पंचायती चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के लिए चुनौतियां अन्य पार्टियों की तुलना में ज्यादा बढ़ गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर पुलवामा में भाजपा कार्यकर्ता शब्बीर भट की हत्या के बाद 25 अगस्त को भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल और एमएलसी रमेश अरोड़ा व सोफी यूसुफ पर पुलवामा में पथराव की घटना के बाद से भाजपा को घाटी में अपनी गतिविधियों को चलाने पर मंथन करना पड़ रहा है।
2019 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जम्मू और लद्दाख में तो जोरदार तरीके से जमीनी स्तर पर काम कर रही है, लेकिन कश्मीर में उसे ऐसा करने में समस्या पेश आ रही है। अनुच्छेद 35ए का मामला गरमाने और कश्मीर में अनुच्छेद 35ए के पक्ष में आवाज आने और भाजपा के अनुच्छेद के विरोध में खड़ा होने से भी कश्मीर में भाजपा के लिए चुनौती बढ़ी हुई है।
अनुच्छेद 35ए पर रियासत बंटी हुई नजर आ रही है। जम्मू में ज्यादातर इलाकों में अनुच्छेद का विरोध हो रहा है और कश्मीर में इसका समर्थन। ऐसे में आगामी चुनाव में भी अनुच्छेद पर पार्टियां वोट मांगने का काम करेंगी।