फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चौथे सप्ताह भी कोई भारतीय नहीं जा पाया पीओके

चौथे सप्ताह भी कोई भारतीय नहीं जा पाया पीओके

Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
चौथे सप्ताह भी कोई भारतीय नहीं जा पाया पीओके
चौथे हफ्ते भी कोई भारतीय नहीं जा पाया पीओके
विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ से नहीं जारी किया जा रहा परमिट, पुंछ-रावलाकोट बस से आर-पार हुए 54 पीओके नागरिक
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ।
सोमवार को पिछले हफ्ते की ही तरह इस बार भी नियंत्रण रेखा के आर-पार बिछुड़े परिवारों को मिलवाने के लिए पुंछ-रावलाकोट बस सेवा चलाई गई। इससे 54 पीओके नागरिक चक्कां दा बाग की नियंत्रण रेखा के रास्ते आर-पार हुए। उन्हें रिश्तेदारों ने नम आंखों से विदा किया। चौथे हफ्ते भी अनुमति नहीं मिलने से कोई भारतीय पीओके नहीं जा पाया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर बाद करीब 2.45 बजे पुंछ जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन पर बने गेट खोले गए। इसके बाद दोनों तरफ के अधिकारियों ने आपस में हाथ मिलाया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भारत की तरफ से 39 लोग पुंछ-रावलाकोट बस में सवार होकर नियंत्रण रेखा के उस पार गए, जिनमें सभी 39 पीओके नागरिक भारत में बसे अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना बिताकर वतन लौटे। उस पार से रावलाकोट पुंछ बस में सवार होकर 15 लोग राह-ए-मिलन पार कर इस पार पहुंचे। इनमें सभी 15 पीओके नागरिक पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस पार आए। पाकिस्तान की तरफ से लगातार चार हफ्ते से किसी भी भारतीय को पीओके जाने का परमिट जारी न किए जाने से बिछुड़े परिवारों के लोगों में भारी रोष है। उनका कहना है कि पाकिस्तान अपने दिल में हिंदुस्तान के लिए कभी भी दोस्ती नहीं रखता है, जिसकी वजह से हम लोगों को पीओके में रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने का बहुत ही कम मौका देता है, जबकि हमारी हुकूमत के प्रयासों से हर हफ्ते उस पार से बड़ी संख्या में हमारे रिश्तेदार इस पार आते हैं, क्योंकि हिंदुस्तान सही प्रकार दोस्ती निभाने काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed