{"_id":"5afa33493d842edf8f28e0b36a9dafc7","slug":"89-dsp-transferred-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, क्लिक कर पढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, क्लिक कर पढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुलिस ने एसडीपीओ रैंक के अधिकारियों के तबादलों में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया। राज्य पुलिस महानिदेशक के राजिंद्रा ने 89 अधिकारियों के तबादले कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर ज्वाइन करने के आदेश जारी किए। तबादलों में कई अधिकारियों के विंग बदले गए हैं और कई को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है। आईपीएस संदीप चौधरी को एसडीपीओ बख्शी नगर लगाया गया है। यहां पहले श्री राम अंबारकर थे। गांधी नगर के एसडीपीओ हरजीत सिंह को आरएस पुरा एसडीपीओ लगाया गया।
विज्ञापन
आरएस पुरा के एसडीपीओ दविंदर सिंह को रेलवे जम्मू में लगाया गया है। शाहिन वाहिद को एससीआरबी, दीपक डिगरा को आईआरपी-4 बटालियन, रियाज इकबाल को सूरनकोट, विनोद कुमार को चिनैनी, अजय शर्मा को सिक्योरिटी, अशोक शर्मा को कटड़ा, निसार अहमद को डोडा, मोहन लाल को रियासी, नरेश कुमार को कठुआ, मोहम्मद रफीक को रामबन, कर्मवीर सिंह को सांबा, हफीजुल्लाह को जम्मू पेट्रोल पंप, सुरिंदर कुमार को दोमाना, केवल कृष्ण को राजोरी, अजय कुमार शर्मा को कठुआ, चंद्रजीत सिंह को तलवाड़ा, पवन कुमार को विजयपुर रेलवे, विजय पाल सिंह को उधमपुर, अजय कुमार को उधमपुर, दविंदर सिंह को सीआईडी जम्मू, सुदर्शन मेहता को उधमपुर एजी, करतार सिंह को विजिलेंस, तेजिंदर सिंह को ट्रैफिक सिटी जम्मू, जाकिर शाहीन मिर्जा को मंजाकोट, वरिंदर सिंह को सांबा हेडक्वार्टर, मदन लाल शर्मा को ट्रैफिक राजोरी, यशवीर सिंह सलाथिया को डीएआर जम्मू शामिल हैं।
विज्ञापन