{"_id":"5cc0c348bdec2214757c6ef3","slug":"81556136776-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के साथ ट्रेनों की वेटिंग भी लगी बढ़ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के साथ ट्रेनों की वेटिंग भी लगी बढ़ने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ने लगी है। ट्रेनों से सफर करने के लिए यात्रियों को आरक्षित कन्फर्म सीट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही ट्रेनों में आरक्षित सीटों की वेटिंग लिस्ट भी बढ़ती जा रही है। वर्तमान में दैनिक ट्रेनों के साथ साप्ताहिक ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ रही है। जम्मू से जाने वाली कई ट्रेनों में सौ से दो सौ तक की वेटिंग चल रही है।
जम्मू से पुरानी दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस में मई तक वेटिंग है। ट्रेन में 24 अप्रैल को 49, 25 को 73, 26 को 64, 27 को 36, 28 को 49, 29 को 38 और 30 अप्रैल को 40 वेटिंग है। इसके साथ मई की 28 तक वेटिंग है।
नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस में भी आरक्षित सीटें फुल हो चुकी हैं। ट्रेन में 24 अप्रैल से मई तक वेटिंग है। ट्रेन में 24 अप्रैल को थर्ड एसी में 33 की वेटिंग है। वहीं 25 को 83, 27 को 62, 28 को 54, 29 को 32 और 30 अप्रैल को 19 की वेटिंग है। ट्रेनों में एसी बोगियों में आरक्षित सीटों के लिए काफी मारामारी है।
विज्ञापन
जम्मू से वाराणसी जानी वाली बेगमपुरा में भी आरक्षित सीटें फुल हैं।