{"_id":"5b0860814f1c1b926e8b4a2e","slug":"81527275649-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर्स को मिली कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर्स को मिली कार्रवाई की चेतावनी
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सरकार की तरफ से लंबित मांगे पूरी नहीं की जा रही है और मांगों को पूरा करवाए बिना आंगनबाड़ी वर्कर्स धरना प्रदर्शन बंद करने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को भी डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बताया कि आईसीडीएस अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर तीन दिन में काम पर न लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सुबह करीब नौ बजे से आंगनबाड़ी वर्कर्स ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बताया कि सरकार ने मांगों को तो पूरा नहीं किया, लेकिन अब सख्त कार्रवाई की चेतावनी देना शुरू कर दिया है। इसके लिए आईसीडीएस अधिकारी की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी है। तीन दिन में काम पर न लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने हड़ताल व प्रदर्शन शुरू किया है, तब से ही आईसीडीएस के अधिकारी उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहे हैं और अब तो अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। लेकिन इन अधिकारियों को एक बात समझ लेनी चाहिए कि जब तक लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक कोई भी आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर न तो प्रदर्शन बंद करेगी और न ही कोई काम पर लौटेगी। मांगे पूरी होने के बाद ही उनकी हड़ताल व प्रदर्शन बंद होगा।