{"_id":"5b03dbe54f1c1bde408b70b2","slug":"81526979557-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का अपहरण, पुलिस को देख कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार का अपहरण, पुलिस को देख कर भागे आरोपी
Updated Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत शक्ति नगर में एक दुकानदार का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुकानदार को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया है। एक आरोपी पकड़ लिया गया है। दो अभी गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों में एक पुलिस कर्मी के होने का भी शक है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
शक्ति नगर की रहने वाली रविंदर कौर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसके पति राजेंद्र सिंह का किसी ने अपहरण कर लिया है। बताया कि उसके पति ने फोन करके बताया कि तीन लोग सैंट्रों कार से आए और उसे कार में जबरन डालकर ले जाने लगे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी। कई जगहों पर पुलिस ने नाके लगाए। रिहाड़ी के पास पुलिस की जिप्सी को देखकर आरोपी राजेंद्र सिंह को छोड़कर भाग गए। राजेंद्र ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह बैटरी और इंजन आयल की दुकान करता है। इस अपहरण के पीछे कोई पुराना हिसाब बताया जा रहा है। पुलिस ने पहचान करने के बाद एक आरोपी को पकड़ा। अन्य दो की तलाश में छापामारी की जा रही है।