{"_id":"5b03d9c64f1c1bd8408b7218","slug":"81526979014-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसाना कांड की सीबीआई जांच की मांग पर हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसाना कांड की सीबीआई जांच की मांग पर हाईवे जाम
Updated Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। रसाना कांड की सीबीआई जांच और बच्ची को इंसाफ की मांग पर हिंदू एकता मंच ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। सभी लोग अपने हाथों में ‘हमें चाहिए इंसाफ’ की तख्तियां पकड़े हुए थे। गूडा मुंडिया गांव से कैंडल मार्च शुरू हुआ। उसके बाद सभी लोग हाईवे पर आकर बैठ गए, जहां लोगों ने हमें चाहिए इंसाफ, हमें चाहिए सीबीआई जांच के नारे लगाए। लगभग आधे घंटे तक हाईवे की एक लेन को जाम रखा गया।
इस मौके पर हिंदू एकता मंच के नेता कांत कुमार, पूर्व सरपंच राज खजूरिया, भागमल खजूरिया ने कहा कि शांतिप्रिय तरीके से उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर मंच का गठन किया गया था। मंच आज भी अपनी इसी एक मांग पर अड़ा है, क्योंकि हमें पहले से ही शक था की क्राइम ब्रांच ने एक षड्यंत्र के तहत इस मामले में काम किया है। मार्च निकालने का उद्देश्य लोगों को संगठित करना और सरकार को यह एहसास दिलाना है कि वह लोगों की आवाज को दबा नहीं सकती। सीबीआई जांच की मांग पूरी तरह से जायज है। इसलिए सरकार को भी अपना अड़ियल रवैया छोड़ कर बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए काम करना चाहिए। अनशन पर बैठे लोगों से मिलने पैंथर्स पार्टी के नेता हर्षदेव सिंह, बलवंत मनकोटिया व यशपाल कुंडल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पूरी तरह से जायज है और इसलिए उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी है।