फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   8 more Death in jammu kashmir due to coronavirus

एक माह में रिकार्ड 31 हजार से अधिक मरीजों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
8 more Death in jammu kashmir due to coronavirus
जम्मू। पिछले सात माह से कोविड 19 को झेल रहे जम्मू-कश्मीर में अक्तूबर माह थोड़ा राहत भरा रहा है। पिछले माह की तुलना में इस माह संक्रमित मामलों में गिरावट आई, जबकि 31 हजार से अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी। यह सभी मरीज अस्पतालों से ठीक होकर घरों को लौटे। इसमें कश्मीर की तुलना में आधे से अधिक मरीज जम्मू संभाग से हैं। जम्मू-कश्मीर में रिकवरी दर 91 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। अक्तूबर माह में प्रदेश में कोविड से 298 लोगों की मौत हुई। 20 हजार से अधिक संक्रमित मामले सामने आए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सितंबर के अंत तक प्रदेश में 56872 संक्रमित मरीज ठीक हो गए थे, लेकिन अक्तूबर माह और नवंबर 2 तक यह आंकड़ा 88 हजार से ऊपर पहुंच गया है। अक्तूबर माह में जिला जम्मू में 4700 से अधिक संक्रमित मामले सामने आए। यहां प्रतिदिन औसतन 100 नए मामले मिल रहे हैं, हालांकि कोविड टेस्टिंग उस रफ्तार से नहीं हो रही है। कोविड केंद्रों पर लोग टेस्ट के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। जिले में एक माह में 75 लोगों की मौत हुई है, लेकिन 7300 से अधिक मरीज रिकवर भी हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 24 घंटे में आठ और की मौत, 385 नए संक्रमित
जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 385 कोविड के नए संक्रमित मामले मिले। साथ ही 623 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 245 और कश्मीर से 378 मरीज घरों को लौटे। जिला जम्मू में प्रदेश में सर्वाधिक 108 संक्रमित मामले मिले, जिसमें 106 अन्य वर्ग से मामले हैं। जिले में अब तक 259 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। सोमवार को कोरोना से दम तोड़ने वालों में जम्मू संभाग से 3 और कश्मीर से 5 लोग शामिल हैं। पिछले चौबीस घंटे में सोमवार शाम तक जीएमसी जम्मू में कोई मौत नहीं हुई थी। कश्मीर में सर्दी बढ़ने के साथ मौतों में इजाफा होने लगा है। अब तक प्रदेश में 95710 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 6080 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed