फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पूर्व विधायक गगन भगत छह दिन की पुलिस रिमांड पर

पूर्व विधायक गगन भगत छह दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
पूर्व विधायक गगन भगत छह दिन की पुलिस रिमांड पर
जम्मू। महिला सरपंच से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार पूर्व विधायक गगन भगत को छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कोर्ट ने पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी भी कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। शनिवार को कोर्ट में केस की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गगन भगत और उनके साथ शामिल अन्य आरोपी राहुल को आरएस पुरा मुंसिफ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने गगन को छह दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी। आरएस पुरा थाने में सरपंच सीमा देवी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था और वीरवार को आरएस पुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जम्मू के जानीपुर कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर से गगन भगत को गिरफ्तार कर लिया। वह कोर्ट से उनके खिलाफ दर्ज केस में अग्रिम जमानत लेने पहुंचे थे। इन दोनों को बिश्नाह थाने में रखा गया था। शुक्रवार को आरएस पुरा पुलिस पूर्व विधायक और राहुल को आरएस पुरा मुंसिफ कोर्ट ले गई। आरएस पुरा पुलिस जरनेल सिंह से भी पूछताछ कर रही है, जो गगन भगत के साथ था।
विज्ञापन

विदित हो कि गगन भगत का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह पत्नी से मारपीट करने के आरोप में भी एक्सपोज हो चुके हैं। गगन भगत पर एक लड़की का अपहरण करने और उसके रिश्तेदारों से मारपीट करने के भी आरोप लग चुके हैं। आरएस पुरा के दुकानदार भी उसके खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। एक राजनीतिक दल के नेता के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप भी उन पर लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed