फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राज्य के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी

राज्य के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी

विज्ञापन
राज्य के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी
जम्मू। रियासत में वीरवार दूसरे दिन भी कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से निजात नहीं मिल पाई है। टिकरी से लेकर चिनैनी से जाम में हजारों यात्री बेहाल रहे। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश और ओलावृष्टि से पारे में गिरावट आई है। यहां दोपहर बाद कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा तीन घंटे प्रभावित रही। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिनभर बादल छाए रहे। घाटी के कई मैदानी और पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह से बलेसा क्षेत्र में बर्फबारी हुई। जिला कठुआ के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू में बादल छाए रहने के साथ पारे में गिरावट आई है। यहां दिन का तापमान सामान्य से सामन्य से 4.3 डिग्री गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती रात के न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


स्थान न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग -4.8
पहलगाम -0.2
श्रीनगर 3.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed