फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6 बजते ही शराब की दुकानों, बारों के बाहर पहुंच गए एक्साइज इंस्पेक्टर

6 बजते ही शराब की दुकानों, बारों के बाहर पहुंच गए एक्साइज इंस्पेक्टर

Tue, 09 Oct 2018 04:22 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
6 बजते ही शराब की दुकानों, बारों के बाहर पहुंच गए एक्साइज इंस्पेक्टर
जम्मू। दौड़ते हुए लोग दुकानों के बाहर पहुंच रहे थे। जैसे ही 6 बजे तो दुकानदारों ने शटर नीचे कर दिया। जिनको पता था, वो तो लेकर निकल गए। जिनको नहीं पता था, वो यह पूछने लगे कि आज इतनी जल्दी क्यों बंद कर दी? यह आलम शनिवार शाम 6 बजे तमाम शराब की दुकानों के बाहर था। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तीन दिन तक शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया था। आदेश के मुताबिक शाम ठीक 6 बजे दुकानें बंद भी हो गई।
विज्ञापन

अमर उजाला आरएस पुरा की अजय वाइन शाप और इंद्रेश्वर रेस्तरां एवं बार के बाहर पहुंचा। शाम 6 बजते ही वाइन शाप और बार को बंद कर दिया गया। ऐसा होता भी क्यों न। बाहर आबकारी विभाग का एक्साइज इंस्पेक्टर पहुंच चुका था। हमने दुकान के बाहर अंडे बेचने वाले एक रेहढ़ी वाले से पूछा तो उसने बताया कि गाढ़ी में एक्साइज इंस्पेक्टर बैठा हुआ है। हमने पड़ताल की तो पता चला कि इस बार आबकारी विभाग ने लगभग सभी शराब की दुकानों और खासकर बार के बाहर अपना एक्साइज इंस्पेक्टर तैनात कर दिया था। ताकि कोई भी तय समय से अधिक दुकान न खोल सके। एक्साइज इंस्पेक्टर की ओर से दुकान की फोटो भी खींची गई और उच्च अधिकारियों को भेजी गई। अब सोमवार शाम 6 बजे के बाद शराब की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन


अब प्रत्याशियों के सिर पर मौज
दुकानें बंद होने के बाद भी अगले तीन दिन तक शराब पीने वालों के बारे न्यारे होंगे। दरअसल, चुनाव में उतरे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने पहले से ही शराब की बिक्री कर रखी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए देर रात तक पार्टियां आयोजित की जा रही हैं। कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने पहले से ही शराब खरीद कर रख ली, ताकि मतदाताओं को लुभाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed