फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   धोखाधड़ी कर निकाले लाखों रुपये

धोखाधड़ी कर निकाले लाखों रुपये

Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर निकाले लाखों रुपये
जम्मू। एटीएम कार्ड बदल कर 3 लाख 61 हजार रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। त्रिकुटानगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महिला के पति बशीर अहमद की शिकायत पर आरोपी आटो चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला रोज शाम को ऑटो से त्रिकुटानगर जाती थी। घर जाने के दौरान उसने कुछ दिन पहले त्रिकुटानगर में एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकाले। आटो ड्राइवर से रोज घर में आने के कारण उसपर महिला को विश्वास हो गया। महिला ने एटीएम कार्ड ऑटो ड्राइवर को दे दिया। आटो ड्राइवर ने पिछले कई दिनों से एटीएम कार्ड का उपयोग किया। चालक पर कार्ड बदलने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार चालक ने ऐसा कर कई बार पैसे निकाले। जब शनिवार को महिला स्वयं एटीएम गई तो उसे खाते में बैलेंस कम बताया गया। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। त्रिकुटानगर पुलिस ने जांच में आटो ड्राइवर को ही घटना में लिप्त पाया। खाते का ब्यौरा भी एटीएम कार्ड से निकाला गया। कार्ड से मिले रिकार्ड के मुताबिक करीब 15 दिनोें में लाखों रुपये निकाल लिए गए थे। पुलिस ने आटो ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने घटना की सूचना अपने पति बशीर अहमद को दी। पुंछ निवासी बशीर अहमद ने अपनी पत्नी को कार्ड दे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed