{"_id":"5b03daf54f1c1bd3408b6f42","slug":"71526979317-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग स्टेशन पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपिंग स्टेशन पर जड़ा ताला
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ।
पेयजल की नियमित सप्लाई न होने से गुस्साए मेंढर के गांव डराना के लोगों ने पीएचई के पंपिंग स्टेशन पर ताला जड़ दिया। इसके साथ ही पीएचई विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
डराना गांव में काफी समय से पानी की आपूर्ति प्रभावित चल रही है। शनिवार को काफी संख्या में ग्रामीण पंपिंग स्टेशन पर पहुंच गए और उन्होंने पीएचई विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों को पंपिंग स्टेशन की मोटर भी बंद मिली। इस पर उन्होंने लोहे की चेन की सहायता से पंपिंग स्टेशन पर ताला लगा कर उसे बंद कर दिया और स्वयं भी उसके बाहर धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में पिछले काफी समय से पानी की नियमित सप्लाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बारे में बार-बार विभाग के अधिकारियों से शिकायतें करने पर भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जब भी हम यहां आते हैं तो पंपिंग स्टेशन में कभी कोई खराबी बताई जाती है तो कभी कोई, ऐसे में आज हमने इसे इसलिए ताला लगा कर बंद कर दिया है कि हमें इसकी जरूरत ही नहीं है। हम अब इस स्टेशन को खुलने ही नहीं देंगे। उधर इस बात की जानकारी मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें नियमित पानी उपलब्ध कराने का वादा कर पंपिंग स्टेशन पर लगा ताला खुलवाया।