{"_id":"5b03dabb4f1c1bd0408b721b","slug":"71526979259-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर बेकाबू ट्रक ने 55 भेड़-बकरियां को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर बेकाबू ट्रक ने 55 भेड़-बकरियां को रौंदा
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मुगलरोड पर कश्मीर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार को बक्करवालों की 55 भेड़-बकरियों को कुृचल कर मार डाला। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गुस्साए बक्करवालों ने मुगलरोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक की तलाश शुरू की। हादसे के चलते करीब तीन घंटे तक मुगलरोड पर यातायात बंद रहा।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे पुंछ जिले की सूरनकोट तहसील में मुगलरोड पर स्थित डोगरेयां क्षेत्र में कश्मीर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (जेके 02पी 2181) ने मुगलरोड से कश्मीर स्थित अपनी डोक पर जानवरों के साथ जा रहे बक्करवाल गुलाम नबी पुत्र कालम दीन निवासी पोठी थन्ना मंडी की करीब 55 भेड़ बकरियों को कुचल डाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भेड़-बकरियो को रौंदता हुआ ट्रक करीब 300 मीटर दूर जाकर रुका, जहां से चालक फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी दूर तक खून और मास के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे थे। हादसे से गुस्साए बक्करवाल समुदाय के लोगों ने मुगलरोड को जाम कर दिया। इसके बाद पोशाना और बैराम गल्ला चौकी से पुलिस के जवान एवं अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया।
रथ साहब! ट्रक वाले नहीं पढ़ते ट्वीट
मुगलरोड से होकर आजकल बक्करवाल अपने मवेशियों के साथ ऊंचे पहाड़ों पर स्थित अपने डोकों की तरफ जाने लगे हैं। ऐसे में एक साथ 50 से ज्यादा भेड़-बकरियों के ट्रक से कुचले जाने से बक्करवाल समुदाय के लोगों के साथ ही आम लोग भी सकते में आ गए हैं। उन्होंने मुगल रोड से मवेशियों को सुरक्षित निकालने के लिए यातायात विभाग से गुहार लगाई है। गौरतलब है कि चंद रोज पहले आईजी ट्रैफिक बसंत रथ ने ट्वीट कर बक्करवालों के डोकों की तरफ आवाजाही के समय वाहन चालकों को गति नियंत्रित करने और बक्करवालों को आगे बढ़ने में सहयोग करने की अपील की थी। तीन दिन पहले जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद एजाज असद ने भी मुगलरोड पर बक्करवालों की निर्विघ्न आवाजाही सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद ऐसा हादसा पेश आ जाना, कहीं न कहीं अधिकारियों की लापरवाही को ही दर्शाता है।