फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   71 thousand pilgrims visited the Amarnath

5 दिन में 71 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे बाबा बर्फानी के दरबार

Wed, 06 Jul 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 06 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
71 thousand pilgrims visited the Amarnath
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से शिव भक्तों का पहुंचना जारी है। बुधवार को 15185 भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी।
विज्ञापन


पांच दिन में यात्रा का आंकड़ा 71103 तक पहुंच गया है।  उम्मीद है कि अगले दो दिन में यह आंकड़ा एक लाख के पार हो जाएगा। इस बीच, आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 1821 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

इसमें 1262 पुरुष 359 महिलाएं और 200 साधु शामिल रहे, जो देर शाम तक बालटाल और पहलगाम बेस कैंप में पहुंच चुके थे। शालामार स्थित महाजन हाल में पहलगाम रूट के लिए बुधवार को 969 यात्रियों का करंट पंजीकरण किया गया। सरस्वती और वैष्णवी धाम में भी करंट पंजीकरण जारी है।
विज्ञापन


तीनों केंद्रों पर टोकन सिस्टम से पंजीकरण किया जा रहा है। यात्रियों ने पंजीकरण कोटा बढ़ाने की मांग की है। श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में साधु संतों का जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करंट पंजीकरण किया जा रहा है। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट पर यात्रा के लिए मौसम अनुकूल  है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में बुधवार देर शाम तक 900 यात्री पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed