फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   7 paramilitary men injured as CRPF bullet proof vehicle turns turtle

जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ का बुलेटप्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सब इंस्पेक्टर समेत 7 जवान घायल

Sat, 09 Mar 2019 03:01 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 09 Mar 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
7 paramilitary men injured as CRPF bullet proof vehicle turns turtle
सांकेतिक तस्वीर
शुक्रवार देर रात श्रीनगर जिले के परिमपोरा इलाके में सीआरपीएफ का एक बुलेटप्रूफ वाहन के दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सहित सात जवान घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएप के 53वीं बटालियन का बुलेट प्रूफ वाहन पंजीकरण संख्या JK05D-1081 श्रीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में सब इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी समेत सीआरपीएफ के सात जवानों को चोटें आईं और उन्हें निकटवर्ती नूरा अस्पताल एचएमटी ले जाया गया।  जहां से उनके हालत को देखते हुए एसएमएचएस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों में सब इंस्पेक्टर जीडी पासवान और हेड कांस्टेबल गुलज़ार अहमद की हालत गंभीर बताई जाती है।

पांच घायलों में से तीन की पहचान हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश और कांस्टेबल डमरू गोगोई के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, "कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed