JK में स्वाइन फ्लू के 7 नए पाजिटिव मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में स्वाइन फ्लू की दहशत बरकरार है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में मंगलवार को तीन नए मामले पाजिटिव सामने आए हैं। इससे यह आंकड़ा 371 तक जा पहुंचा है।
नए संदिग्ध मरीजों में तीन सैंपलों को सेना अस्पताल से जांच के लिए स्किम्स में भेजा गया है। जम्मू में भी चार पीड़ित एच1एन1 वायरस से पाजिटिव पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी में अभी भी दर्जनों लोग जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
स्किम्स की प्रवक्ता सना कुलसुम ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में स्वाइन फ्लू से कोई मौत नहीं हुई है। लेकिन पाजिटिव मामलों को आना जारी है।
एक सप्ताह में जम्मू संभाग में किसी की मौत नहीं
मंगलवार को स्किम्स में विशेष ओपीडी में 71 मरीजों जांच के लिए पहुंचे। जिसमें स्क्रीनिंग के बाद 16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। उनके अनुसार तीन सैंपल सेना के अस्पताल से भी जांच के लिए स्किम्स भेजे गए हैं। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नौ मरीजों का इलाज चल रहा है।
तीन मरीजों की सेहत में सुधार होने पर मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के बताया कि मंगलवार को दिल्ली से 15 रिपोर्ट आई। जिसमें चार नए मामले पाजिटिव आए हैं। जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 61 तक पहुंच गया है।
इस बीच जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम में विशेष ओपीडी में 40 लोग पहुंचे। जिसमें नौ सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया। होम में अभी दस मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। हालांकि राहत यह है कि जम्मू संभाग में पिछले एक हफ्ते से स्वाइन फ्लू से मौत का कोई नया मामला नहीं आया है।