शिक्षा विभाग को 7.40 करोड़ की क्षति, 27 स्कूल तबाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबाही मचाने वाली बारिश से जिले में शिक्षा विभाग को 7.40 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। सरकारी स्कूलों की सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई है। कुछ तो पूरी तरह से तबाह हो गई हैं।
शिक्षा विभाग के लिए इस नुकसान से उभरना चिंता का विषय बना हुआ है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इमारतों की मरम्मत के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पिछले दिनों जब बारिश ने तबाही मचानी शुरू की तो विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी। इसके बाद बारिश के दौरान ही स्कूल की इमारतों का क्षतिग्रस्त होने का दौर शुरू हो गया।
बारिश बंद होने के बाद स्कूल खुले तो सरकारी स्कूल की इमारतों की हालत को देखकर शिक्षक व विद्यार्थी भी हैरान रह गए।
27 स्कूल की इमारतें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
जब शिक्षा विभाग ने नुकसान के आंकड़े तैयार किए तो सब हैरान रह गए। तबाही मचाने वाली बारिश के कारण पूरे जिले में 27 स्कूल की इमारतें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर चुकी हैं।
इन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग को नई इमारत का निर्माण करवाना या फिर किराए की इमारत का इंतजाम करना टेढ़ी खीर बन चुका है। इसके अलावा 217 स्कूलों की इमारतों को विभिन्न हिस्से से नुकसान पहुंचा है। किसी की छत क्षतिग्रस्त हो गई है तो किसी की दीवार गिर गई है।
इन इमारतों में विद्यार्थियों का बैठना खतरे से खाली नहीं हैं। इसको लेकर भी शिक्षा विभाग चिंतित है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त इमारतों में विद्यार्थियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए। किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाए।