{"_id":"5cd33d07bdec22075b0bf59e","slug":"61557347591-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखते ही जिगर के टुकड़े को गले से लगा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखते ही जिगर के टुकड़े को गले से लगा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिरुद्ध को जब पुलिस थाने लेकर गई, तो सबसे पहले उसे उसकी मां से मिलाया गया। इस दौरान मां-बेटे ने एक-दूसरे को देखते ही गले से लगा लिया। दोनों की आंखों से देर तक आंसू छलकते रहे। अनिरुद्ध को थाने के भीतर ही ब्रेकफास्ट कराया गया। वह सहमा हुआ था। लेकिन कहीं न कहीं वह बहादुरी से सबके साथ बात करने का प्रयास कर रहा था।
दो दिन के बाद अनिरुद्ध परिवार के पास पहुंचा है। सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बच्चा कुल्लड़ गांव में है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को लेकर आ गई। दिनभर पूछताछ करने के बाद शाम को अनिरुद्ध को घर भेजा गया। इससे पहले पुलिस की ओर से उससे पूछताछ की गई।
पांचवीं कक्षा के छात्र अनिरुद्ध के बरामद होने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लोगों की खुुशी का ठिकाना नहीं रहा। अनिरुद्ध को सुबह करीब छह बजे बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन लाया गया। माता-पिता से मिलाने के बाद उसे मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं, लोग पुलिस स्टेशन के पास उसके आने का इंतजार करने लगे। अनिरुद्ध के घर पर पहुंचे रिश्तेदार भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे थे कि वह सही सलामत है। बहन काजल भी काफी खुश थी कि उसका भाई सही सलामत है और अब घर आने वाला है।
विज्ञापन
लोगों में दहशत का माहौल
अनिरुद्ध भले ही सकुशल लौट आया है, लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में डर बढ़ा दिया है कि अब जम्मू भी दूसरे राज्यों की अपराधियों की शरण स्थली बनता जा रहा है। इस अपहरण से बाड़ी ब्राह्मणा के लोगों में दहशत है। सभी लोगों ने स्कूल प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने को कहा है। खासकर जो बच्चे दूरदराज से स्कूल बस से आते हैं। उनके अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से कहा कि बच्चों को घरों के सामने छोड़ा जाए। जो बच्चे उम्र में छोटे हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि इस तरह की घटना न हो।
राकेश कुमार ने कहा कि हम अपने बच्चों को सुबह स्कूल की बस तक छोड़ने जाते हैं, लेकिन जब बच्चे घर आते हैं, तो अक्सर उन्हें अकेले ही घर तक आना पड़ता है। अनिरुद्ध भी इसी तरह घर की ओर जाते समय अकेला था। इसलिए प्रिंसिपल से प्रार्थना की है कि आप स्कूल बस के ड्राइवर से कहें कि वह बच्चे को घर के पास छोड़े।
बच्चे की जान थी प्राथमिकता
सूत्रों का कहना है कि पुलिस के लिए छात्र को सकुशल वापस लाना प्राथमिकता थी। इसलिए आरोपी को फिरौती दिए जाने की छूट दी गई है। अब पुलिस की आगे की कार्रवाई आरोपियों को पकड़ना है, जो पुलिस की रडार पर हैं। इनकी तलाश में पुलिस की ओर से कई जगह छापेमारी की जा रही है।
जम्मू जिले से बरामद, लेकिन कहां, कोई नहीं बता रहा
पुलिस का कहना है कि छात्र बरामद हो गया है। जम्मू जिले से ढूंढा गया है। लेकिन कोई लोकेशन नहीं बताई जा रही। नगरोटा, कुल्लड़ और बठिंडी के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें से किसी एक जगह छात्र मिला है।