{"_id":"5c48ca92bdec223c5d7e2755","slug":"61548274322-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बीमारी से पांच भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बीमारी से पांच भैंसों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। गांव मरालिया की गुजर बस्ती में अज्ञात बीमारी से पांच भैंसों की मौत हो गई। गांव निवासी नजीर अहमद ने बताया कि मंगलवार शाम को अचानक दो भैंसों की मौत हो गई और बुधवार दोपहर तक तीन और भैंसों की मौत हो गई। बुधवार को वेटरनरी विभाग के डाक्टरों को इस प्रकार 24 घंटों के भीतर भैंसों के मारे जाने पर अज्ञात बीमारी की रोकथाम करने के लिए जानकारी देने पर उन्होंने बस्ती में दूसरे लोगों की भैंसों की जांच की।
मरालिया पंचायत की सरपंच अंजू रानी ने नजीर अहमद की पांच भैंसों की मौत होने पर प्रशासन से मांग करते हुए अन्य लोगों की भैंसों की जांच कर उपचार कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नजीर अहमद की एक साथ पांच भैंसों के मारे जाने पर सरकार द्वारा सहायता दी जाए। पंच हरदेव सिंह, मनमोहन कुमार ने कहा कि मरालिया गांव की पंचायत के अधीन गांव में वेटरनरी विभाग द्वारा अज्ञात बीमारी के बारे में पता लगाकर अन्य लोगों के मवेशियों की जांच कर उनके उपचार के बारे में ग्रामीणों को जानकारी मुहैया कराई जाए ताकि इस तरह की घटना को रोका जा सके।