फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चिनाब घाटी में पंचायत चुनाव को नए सिरे से बनेगी सुरक्षा रणनीति

चिनाब घाटी में पंचायत चुनाव को नए सिरे से बनेगी सुरक्षा रणनीति

Mon, 05 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
चिनाब घाटी में पंचायत चुनाव को नए सिरे से बनेगी सुरक्षा रणनीति
जम्मू। चिनाब घाटी में पंचायत चुनाव के लिए नए सिरे से सुरक्षा रणनीति बनाई जाएगी। दरअसल, वहां आतंकी हमले से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

कश्मीर में पंचायत चुनाव की सुरक्षा के लिए रणनीति बनाने वाली सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों की रणनीति ने चकमा दे दिया है। तमाम एजेंसियां कश्मीर में चुनाव को लेकर व्यस्त रहीं और आतंकियों ने ऐसे इलाके को हमले के लिए चुना, जहां पर इसे लेकर आम तैयारियां हीं चल रही थीं। आतंकियों की इस रणनीति ने चिनाब घाटी में पंचायत चुनाव की सुरक्षा के इंतजाम पर दोबारा मंथन करने पर मजबूर कर दिया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब नए सिरे से पंचायत चुनाव की सुरक्षा पुख्ता करने की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। चिनाब घाटी के रामबन, किश्तवाड़ और भद्रवाह जिलों में पंचायत चुनाव के लिए अब सुरक्षा में और पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व आतंकियों की कुंडली खंगाली जा रही
सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने मिलकर चिनाब घाटी में पूर्व आतंकियों और इनके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। खासतौर पर ओवरग्राउंड वर्करों पर नजर रखी जा रही है। चिनाब घाटी को कश्मीर से जोड़ने वाले सभी छोटे रास्तों पर भी सुरक्षा कर्मियों को नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निश्चित तौर पर जब इस तरह की घटना होती है, तो फर्क पड़ता है। लेकिन सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। पंचायत चुनाव कराना एक चुनौती है, लेकिन इसके लिए हम तैयार हैं। हमने केंद्रीय एजेंसियों से मिलकर भी रणनीति बनाई है। हर एक पहलू पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है।
-रफीक उल हसन, डीआईजी, डोडा, रामबन किश्तवाड़ रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed