{"_id":"5b65ffe84f1c1b75568b550c","slug":"61533411304-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35ए देश की एकता में बड़ी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35ए देश की एकता में बड़ी बाधा
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। 35 ए देश की एकता में सबसे बड़ी बाधा है और इससे राज्य की महिलाएं संपत्ति के अधिकार से वंचित रहती हैं। इसलिए इसको हर हाल में हटाना चाहिए। यह बातें लोक विकास दल के प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया ने बैठक के दौरान कही।
देश में सभी नागरिक एक समान हैं और किसी को भी कहीं भी रोजगार हासिल करने व रहने का अधिकार है। इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि देश की एकता में बाधा 35 ए को तुरंत निरस्त करने का आदेश जारी करना चाहिए। इससे राज्य की बेटियों के साथ हो रहा अन्याय दूर होगा। सलाथिया ने घुसपैठियों की पहचान के लिए असम की तर्ज पर एनआरसी गठन करने की भी मांग की। एनआरसी से पूरे देश में मौजूद घुसपैठियों की पहचान होगी। इससे रोहिंग्याओं को भी निकालने में मदद मिलेगी। लोक विकास दल के सदस्यों ने एनआरसी का विरोध करने वालों की कड़ी निंदा की। इस मौके पर सुनील सिंह, राम कुमार, कुलदीप, मणि राम, अत्तर सिंह, नरेंद्र व अन्य मौजूद थे।