फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत

बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत

Thu, 02 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत
सुंदरबनी। सुंदरबनी के पहाड़ी क्षेत्र के सरेओ दयूली गांव में मोटर साइकिल की चपेट में आने से सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुंदरबनी के पहाड़ी क्षेत्र के गांव सरेओ दयूली की रहने वाली सात साल की छात्रा नविया पुत्री नरेंद्र कुमार, त्रियाठ के किसी निजी स्कूल में पढ़ाई के बाद स्कूल में छुट्टी होने पर अपने घर दयूली जा रही थी। सड़क पार करते समय मोटर साइकल (जेके 20 ए 2607) की चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों ने पीएचसी त्रियाठ पहुंचाया। यहां से उसे उपजिला अस्पताल सुंदरबनी रेफर कर दिया गया, लेकिन सुंदरबनी पहुंचने से पहले ही नविया ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इस संबंध में त्रियाठ पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही मोटर साइकिल को जब्त कर फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।


मासूम की मौत पर लोग भड़के
सुंदरबनी। सुंदरबनी के सरेओ दयूली में बाइक चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची नविया की मौत हो गई, जिस पर लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने सरेयो-त्रियाठ मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर बाइक चालक को बचाने का आरोप लगाया। वहीं उक्त बाइक तोड़ दिया। त्रियाठ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एडीसी सुंदरबनी गुरमुख सिंह और एसपी नौशेरा मास्टर पोप्सी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed