{"_id":"5b03d9c14f1c1b2b118b5643","slug":"61526979009-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की नकदी सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की नकदी सहित एक गिरफ्तार
Updated Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गंग्याल पुलिस ने सेना की मदद से एक संदिग्ध को पकड़ा है, जिसके पास से लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि आरोपी मारपीट और अपहरण के केस में शामिल है। गंग्याल पुलिस ने बिश्नाह पुलिस से संपर्क किया है। क्योंकि बिश्नाह में मारपीट और अपहरण का केस दर्ज है।
कुछ दिन पहले बिश्नाह इलाके में बवाल हुआ था, जिसको लेकर बिश्नाह और मीरां साहिब थाने में मामला दर्ज है। कुछ लोगों पर अपहरण का केस दर्ज हुआ था, जो फरार हैं। शनिवार रात को गंग्याल इलाके में सेना ने एक संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये कैश बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशनों से संपर्क किया कि उनके पास एक संदिग्ध है। चेक किया जाए कि इसके खिलाफ किसी थाने में कोई केस तो दर्ज नहीं हैं। इसके बाद बिश्नाह पुलिस ने जानकारी दी कि उनको शक है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ उनके थाने में केस दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।