{"_id":"594190834f1c1b6c088b4677","slug":"61497469059-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट का मामला उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट का मामला उठा
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री जुल्फकार अली ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। बठिंडा-जम्मू-श्रीनगर गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट का मामला उठाया। कहा कि रियासत की सरकार के पूरे सहयोग के बावजूद मैसर्स गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) इसे वक्त पर नहीं कर सकी। इस कार्य को जल्द कराए जाने की बात उठाई ताकि सर्दी में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो जाने की स्थिति में जम्मू कश्मीर को राउंड द क्लास एलपीजी सप्लाई हो सके।
उन्होंने सभी बीपीएल महिलाओं को भी फ्री एलपीजी कनेक्शन की सूची में शामिल किए जाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री उज्जवला योगा प्लस योजना शुरू किए जाने और सभी बीपीएल परिवारों को इसमें शामिल किए जाने की भी बात उठाई। उन्होंने हर ब्लाक में नए एलपीजी गैस आउटलेट खोले जाने पर भी जोर दिया। साथ ही रियासत में 1500 पोर्टेबल पेट्रोल पंप भी खोले जाने की मांग उठाई। सब्सिडाइज्ड तेल कोटा बढ़ाने की भी उन्होंने मांग की। कहा कि इसे अनंतनाग और राजोरी में पेट्रोलियम डिपो स्थापित किए जाने की भी बात रखी। धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी ओर से हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।