फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   613 new cases in the state including 305 in Srinagar, 11 more deaths in the Valley

श्रीनगर में 305 समेत प्रदेश में 613 नए केस, घाटी में 11 और मौतें

विज्ञापन
613 new cases in the state including 305 in Srinagar, 11 more deaths in the Valley
जीएमसी जम्मू में कोरोना टेस्ट के लिए कतार में लगे लोग। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामलों में कमी आती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को 50 बीएसएफ जवानों, पुलिस एकेडमी के 12 और सीआरपीएफ के 12 जवानों समेत प्रदेश में 24 घंटे में 681 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें कश्मीर संभाग में 468 और जम्मू संभाग में 213 नए मामले आए हैं। जम्मू जिले में 52 नए मरीज मिले हैं। वहीं कश्मीर संभाग में 11 और लोगों ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर 654 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हो गए हैं। स्वस्थ होने वालों में जम्मू संभाग के 96 और कश्मीर संभाग के 558 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

लगातार नए मरीज मिलने से प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 21040 पर पहुंच गया हैं। जम्मू जिले में शनिवार को 52 मामले आए। उनमें 24 ट्रेवलर्स और 28 अन्य हैं। इनमें दस मामले चिन्नोर, एक बेली चराना, एक शांति नगर और एक कालू चक के अलावा अन्य पहले के पॉजिटिव मामलों के संपर्क हैं। अन्य जिलों में श्रीनगर में 305 नए मामलों के साथ वहां पर कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पांच हजार के पार हो गया है। श्रीनगर में प्रदेश में सबसे ज्यादा 5091 मरीज हैं।
विज्ञापन

बारामूला में 23, पुलवामा में 58, कुलगाम में चार, शोपियां में 16, अनंतनाग में 12, बडगाम में 14, कुपवाड़ा में चार, बांदीपोरा में 22 और गांदरबल में दस नए केस आए। राजोरी में 21, रामबन में दो, कठुआ में आठ, उधमपुर में 80, सांबा में पांच, डोडा में 19, पुंछ में आठ, रियासी में दस और किश्तवाड़ में आठ नए मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कुल मामलों में से प्रदेश में एक्टिव मामले 7781 हैं। वहीं 12871 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 388 लोगों की अब तक कोरोना की वजह से जान गई है। इनमें कश्मीर संभाग में 360 और जम्मू संभाग में 28 लोगों की मौत हुई हैं। अब तक 647271 टेस्ट हुए हैं और इनमें से 20952 रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed