फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   60 percent people of Jammu and Kashmir got double dose of corona, vaccination intensified for others

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के 60 फीसदी लोगों को लगी कोरोना की डबल डोज, अन्य के लिए तेज किया गया टीकाकरण

Tue, 09 Nov 2021 06:01 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 06:01 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में लगभग 60 फीसदी लोगों को कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लग चुकी है। अब प्रदेश में बाकी बचे 93 लाख की आबादी का जल्द टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 
 

विज्ञापन
60 percent people of Jammu and Kashmir got double dose of corona, vaccination intensified for others
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन एक डोज वालों पर संक्रमण का असर और उनसे फैलने की आशंका कहीं ज्यादा है। इसी के चलते तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। उपराज्यपाल के निर्देश के बाद टीकाकरण की दूसरी खुराक की अवधि पूरी करने वाले लोगों को सौ फीसदी टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। जम्मू-कश्मीर में लक्षित आबादी पर 60 फीसदी लोगों का दूसरी खुराक के लिए टीकाकरण हो चुका है। नए मिल रहे संक्रमित मामलों में अधिकांश पीड़ितों ने दूसरी खुराक ली है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार टीकाकरण से ही संक्रमण का असर कम होगा। जिन लोगों ने एक या कोई खुराक नहीं ली है, वे खुद के साथ दूसरों को भी संक्रमित कर रहे हैं।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोविड मरीजों के लिए पीएम केयर्स से भेजे 165 वेंटिलेटर निकले खराब, मरीजों को नहीं मिला लाभ
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग में 93 लाख लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें लगभग पहली खुराक का सौ फीसदी पूरा कर लिया गया है। लेकिन कई जिलों में अभी दूसरी खुराक के टीकाकरण में तेजी नहीं आ पाई है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जिनकी दूसरी खुराक के लिए अवधि समय पूरा हो चुका है, लेकिन उन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। जिला जम्मू में पहली खुराक में 11 लाख 70 हजार लोगों को टीकाकरण किया गया और दूसरी खुराक में 6 लाख 33 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2022 तक पूरी आबादी को टीकाकरण करने का लक्ष्य
निर्धारित समय अवधि में 84 दिन के बाद दूसरी खुराक के टीकाकरण के लिए लगभग जनवरी 2022 तक पूरी आबादी को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने निर्धारित समय अवधि पूरी होने के बाद दूसरी खुराक नहीं ली है, उन्हें जल्द टीकाकरण करवाना चाहिए। इसके साथ सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करने के साथ मास्क को अनिवार्य बनाएं। कोविड एसओपी का पालन न होने पर संक्रमण तेजी से फैल सकता है।

कोविड टेस्टिंग तेज करने की तैयारी
कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए कोविड टेस्ट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसमें जोर दिया जा रहा है कि परीक्षण से जल्द संक्रमित मामलों का पता लगाकर पीड़ितों को उचित चिकित्सा देखभाल दी जाए। जम्मू रेलवे स्टेशन पर दैनिक आधार पर करीब 1500, एयरपोर्ट पर 400 और सार्वजनिक स्थलों पर 2500 के करीब टेस्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परीक्षण टीमों का विस्तार करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed