{"_id":"57bef4413ef79f606a40b67481fcb5ac","slug":"60-militants-active-in-northern-kashmir-goc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कश्मीर में 60 आतंकी सक्रिय: जीओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कश्मीर में 60 आतंकी सक्रिय: जीओसी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में तैनात सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर में करीब 60 आतंकी सक्रिय हैं। भारतीय सेना देश की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के हंडवाड़ा में सेना द्वारा आयोजित सद्भावना कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जीओसी दुआ ने कहा कि इस समय उत्तरी कश्मीर में करीब 50 से 60 आतंकी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना के जवान पूरी तरह से सक्षम हैं। कुपवाड़ा जिले के मनिगाह जंगल क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर चाहें तो आपरेशन जल्द समाप्त किया जा सकता है, लेकिन स्थानीय लोगों की जानमाल का ध्यान रखते हुए इस आपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यही कारण है कि आतंकियों के खिलाफ जारी आपरेशन में समय लग रहा है। गौरतलब है कि कुपवाड़ा जिले के मनिगाह जंगल क्षेत्र के आसपास के इलाकों में सेना द्वारा पिछले करीब 10 दिनों से आपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान कई बार आतंकियों के साथ मुठभेड़ भी हुई, लेकिन वह भाग निकले।