फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   60 farmers went to Noorpur to study medicinal and aromatic plants

Jammu News: औषधीय और सुगंधित पौधों का अध्ययन करने 60 किसान नूरपूर गए

विज्ञापन
60 farmers went to Noorpur to study medicinal and aromatic plants
जम्मू। औषधीय और सुगंधित पौधों, उनकी जलवायु स्थितियों, विपणन का अध्ययन करने और तकनीकी कौशल हासिल करने के लिए 60 किसान हिमाचल के नूरपुर गए। ये वहां पांच दिनों तक डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय के अनुसंधान स्टेशन में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे। इन्हें किसान कल्याण विभाग के निदेशक एस. अरविंदर सिंह रीन ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

जम्मू के 03 अधिकारियों के साथ सब डिवीजन अखनूर के विभिन्न क्षेत्रों के 60 किसानों को संबोधित करते हुए कृषि निदेशक ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को उन क्षेत्रों का दौरा करने के अलावा सक्रिय रूप से बातचीत करनी चाहिए और विपणन तंत्र का भी अध्ययन करना चाहिए, ताकि उनकी स्थानीय परिस्थितियों में भी इसी तरह के तरीकों को अपनाया जा सके। मुख्य कृषि अधिकारी विनोद के. कुंडल ने कहा कि किसानों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed