{"_id":"96767beabb0f9945564d1aafbe5d70ab","slug":"6-suspects-held-at-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी की सूचना पर शहर से 6 संदिग्ध पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी की सूचना पर शहर से 6 संदिग्ध पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीर मिट्ठा और बागे बाहु पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गुज्जर नगर इलाके में छह संदिग्ध पकड़े हैं। इन्हें पकड़ कर बागे बाहु पुलिस ने कई घंटों तक हिरासत में रखा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी, कि गुज्जर नगर इलाके में छह लोग घूम रहे हैं। उनकी हरकतों से वे आतंकी लग रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते छह लोगों को काबू कर लिया। लेकिन जांच-पड़ताल के उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अरनियां के कठार गांव में वीरवार की सुबह आतंकियों के घुसने के बाद से यह खबर नेशनल और लोकल टीवी चैनलों पर प्रसारित होने लगी। इसी बात से सक्रिय हुए कुछ लोगों ने गुजर नगर इलाके में कुछ लोगों संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखा तो पुलिस को इसके बारे में सूचना दे दी।
विज्ञापन
तभी पीर मिट्ठा और बागे बाहु पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गुजर नगर में घूम रहे छह युवकों को काबू कर लिया। इन्हें पकड़ कर थाने लाया गया। इनके पास मौजूद सारे सामान की जांच की। कई घंटों तक पूछताछ करने पर पता चला कि छह युवक कश्मीर से आए थे।
सभी मजदूर तबके हैं और वहां ठंड बढ़ने के बाद जम्मू आ गए हैं। यहां वे कमरे की तलाश में गुज्जर नगर में घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि इससे पहले वह रंगूड़ा इलाके में भी गए थे, लेकिन पुलिस ने बिना किसी ढील के सभी को पकड़ लिया था। देर शाम तक थाने में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।