फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6 died during Vehicles fell into ditches in Reasi, Nowshera and Kishtwar in Jammu last sunday

हादसों का रविवार: जम्मू में तीन अलग-अलग हादसे, वाहन खाई में गिरने से छह की मौत; खबर सुनते ही मचा कोहराम

Mon, 22 Jul 2024 09:37 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 09:37 AM IST
सार

जम्मू में बीती रविवार को रियासी, नौशेरा और किश्तवाड़ में तीन अलग अलग जगहों पर हादसे हुए। वाहन खाई में गिरने से छह की मौत हो गई। रियासी में मां - बेटी और बेटा की मौत हो गई। वहीं पीर बडवैश्वर में चालक समेत तीन की जान गई।

विज्ञापन
6 died during Vehicles fell into ditches in Reasi, Nowshera and Kishtwar in Jammu last sunday
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में रविवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में वाहन खाई में गिरने से छह लोगों मौत हो गई। इन हादसों में तीन साल की बच्ची समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

रियासी के ध्यानगढ़ ज्योतिपुरम के बिडडा क्षेत्र में दोपहर करीब चार बजे एक वाहन एक हजार मीटर से भी गहरी खाई में गिर गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि वार्ड नंबर चार साई लांझन पंचायत धरान निवासी मुकेश सिंह,अपनी मां सुनीता देवी व बहन तोषी देवी को ले कर बोलेरो कैंपर (जेके20-6673) से रियासी की तरफ आ रहा था। उनके साथ उन की तीन वर्ष की भांजी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिडडा गांव से कुछ दूरी पहले कैंपर गहरी खाई की तरफ पलट गया। जानकारी मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। मौके से उन्हें तीन शव मिले जबकि तीन साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

नौशेरा में टायर फटने से हुआ हादसा
एक हादसा राजोरी के नौशेरा में हुआ। जहां पीर बडवैश्वर से जम्मू की ओर जा रही एक ईको वैन (जेके11जी-7794) का टायर सुबह ठंडी कस्सी लाम के पास फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर 20 फुट नीचे लुढ़क गई। हादसे में चालक अरुण कुमार (32) निवासी लाम, मोहम्मद असलम (40) और मोहम्मद असलम (40) निवासी बगला की मौत हो गई। घायलों की पहचान आतिफ असलम (10) , जरीना (36), रजा (5) , आसिया सादिका (5) , शाहिदा (40) , मोहम्मद दीन (65) सभी निवासी बगला के रूप में हुई है।

किश्तवाड़ में पिकनिक मनाकर लौट रहे चार दोस्त घायल
किश्तवाड़ जिले में मुगल मैदान तहसील के अंतर्गत किश्तवाड़-छात्रू मार्ग पर देर शाम एक कार (जेके17ए2283) 100 फुट गहरी खाई में गिरने से चार युवक घायल हो गए। ये युवक पिकनिक मना कर किश्तवाड़ लौट रहे थे। इनकी पहचान साहिल अमीन निवासी मालीपेठ, मोहमद उसमान निवासी लांयल, मुताइब अहमद वांट निवासी नागनी और आमिर अयूब जरगर निवासी टंग ग्वाड़ी किश्तवाड़ के रूप में हुई है। एक घायल को जीएमसी डोडा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed