फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6 army men martyred in gurez sector of kashmir

J&K: गुरेज में हिमस्खलन के कारण 10 जवान शहीद, कई लापता

Fri, 27 Jan 2017 10:04 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 27 Jan 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
6 army men martyred in gurez sector of kashmir
हिमस्खलन में शहीद हुए जवान - फोटो : file photo

कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में हुई दो हिमस्खलन की घटनाओं में सेना के 10 जवान शहीद हो गए हैँ। जानकारी के मुताबिक गुरेज सेक्टर में 25-26 जनवरी की रात को आए दो बर्फीले तूफानों में ये जवान शहीद हुए हैं। 

विज्ञापन


सूचना के मुताबिक 25 जनवरी को हुए एक हिमस्खलन में सेना की गुरेज सेक्टर की एक आर्मी कैंप को नुकसान हुआ था जिसके बाद सेना के जवानों के बर्फ में दब जाने की खबर मिली थी। इस दौरान सेना द्वारा जारी एक रेस्कयू ऑपरेशन में एक जेसीओ और 6 जवानों को बर्फ के नीचे से निकालकर बचा लिया गया था। इसी ऑपरेशन में अब तक सेना के 3 जवानों के शवों को निकाला जा सका है।
विज्ञापन


वहीं एक दूसरे हिमस्खलन में इसी पोस्ट की ओर जा रही सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद भारी बर्फबारी औऱ खराब मौसम के बीच सेना का रेस्कयू ऑपरेशन शुरू हुआ। खराब मौसम के कारण हो रही दिक्कतों के बीच सेना ने अब तक 7 जवानों के शवों को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक ये सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी जारी

6 army men martyred in gurez sector of kashmir
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी जारी - फोटो : File Photo

कश्मीर घाटी में लगातार भारी बर्फबारी जारी है। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर समेत घाटी के सभी जिलों में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। इसके साथ ही कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। 

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे को बंद कर दिया गया है। साथ ही श्रीनगर एयरपोर्ट पर बर्फबारी के काऱण विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं जम्मू संभाग में भी कई इलाकों में बर्फबारी की सूचना है साथ ही जम्मू शहर में बीते रोज से ही रूक रूककर बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed