{"_id":"623ef5606373541607392b69","slug":"5th-battalion-of-light-infantry-awarded-lieutenant-governor-unit-citation-by-lg-manoj-sinha-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: लाइट इन्फेंट्री की 5वीं बटालियन 'लेफ्टिनेंट गवर्नर यूनिट प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: लाइट इन्फेंट्री की 5वीं बटालियन 'लेफ्टिनेंट गवर्नर यूनिट प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित
Sat, 26 Mar 2022 04:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 26 Mar 2022 04:43 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की पांचवीं बटालियन को 'लेफ्टिनेंट गवर्नर यूनिट प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित किया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा प्रशस्ति पत्र देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की पांचवीं बटालियन को 'लेफ्टिनेंट गवर्नर यूनिट प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित किया। बटालियन के सीओ कर्नल गुरपाल सिंह जंबाल और सूबेदार मेजर दलेर सिंह ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री की पांचवीं बटालियन ने वर्ष 2020, 2021 और 2022 के दौरान गणतंत्र दिवस में प्रदेश की तरफ से प्रमुख भूमिका निभाई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बटालियन को पेशेवर दक्षता के लिए सम्मानित किया। साथ ही अधिकारियों और ड्रिल प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले टुकड़ियों को प्रशिक्षित किया। उपराज्यपाल ने पांचवीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर और कर्मियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सशस्त्र बल, युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन