फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   5th Battalion of Light Infantry awarded Lieutenant Governor Unit Citation by lg manoj sinha jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: लाइट इन्फेंट्री की 5वीं बटालियन 'लेफ्टिनेंट गवर्नर यूनिट प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित

Sat, 26 Mar 2022 04:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 04:43 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की पांचवीं बटालियन को 'लेफ्टिनेंट गवर्नर यूनिट प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित किया।

विज्ञापन
5th Battalion of Light Infantry awarded Lieutenant Governor Unit Citation by lg manoj sinha jammu kashmir
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा प्रशस्ति पत्र देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की पांचवीं बटालियन को 'लेफ्टिनेंट गवर्नर यूनिट प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित किया।  बटालियन के सीओ कर्नल गुरपाल सिंह जंबाल और सूबेदार मेजर दलेर सिंह ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री की पांचवीं बटालियन ने वर्ष 2020, 2021 और 2022 के दौरान गणतंत्र दिवस में प्रदेश की तरफ से प्रमुख भूमिका निभाई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बटालियन को पेशेवर दक्षता के लिए सम्मानित किया। साथ ही अधिकारियों और ड्रिल प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले टुकड़ियों को प्रशिक्षित किया। उपराज्यपाल ने पांचवीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर और कर्मियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सशस्त्र बल, युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed